अमावा द्वितीय में आरती सिंह का लहराए का परचम, बहेगी विकास की अविरल धारा-मनीष सिंह।। Raebareli news ।।

क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा-मनीष सिंह।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मेरे पिता स्वर्गीय अशोक सिंह ने रायबरेली जिले में जो विकास की गंगा बहाई थी, उसी के रास्ते पर चलकर रायबरेली जिले में विकास की गंगा बहाने का काम करूंगा। यह उद्गार आज अमांवा विकासखंड के पहाड़पुर सहित आधा दर्जन ग्राम सभाओं में जनसंपर्क के दौरान युवा कांग्रेसी नेता मनीष सिंह उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए है।

     आपको बता दें कि, अमांव विकासखंड के द्वितीय जिला पंचायत क्षेत्र से महिला प्रत्याशी आरती सिंह के समर्थन में विशाल जन संपर्क करते हुए युवा कांग्रेसी नेता मनीष सिंह ने आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर लोगों से भारी मात्रा में वोट देकर जिताने की अपील की, तथा अपने पिता स्वर्गीय अशोक सिंह के पद चिन्हों पर चलकर हर गरीब बेसहारा बुजुर्ग व नौजवानों से मिलकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत क्षेत्र में मतदान हेतु लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

   युवा कांग्रेसी नेता मनीष सिंह ने कहा कि, इस क्षेत्र से उनके परिवार का वर्षों पुराना रिश्ता है तथा क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में वे और उनका परिवार हमेशा खड़ा रहा है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों, बुजुर्गों, नौजवान साथियों से आह्वान करते हुए कहा कि, अमांवा द्वितीय की जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी आरती सिंह के समर्थन में आप सभी लोग भारी मतदान करें, और रायबरेली जिले में इस अमांवा द्वितीय सीट को ऐतिहासिक बनाएं तथा भारी मात्रा में वोट देकर आरती सिंह को विजय बनाने का काम करें। जिससे आपके हाथ मजबूत हों।

    श्री सिंह ने कहा कि, जब आप मजबूत होंगे, तो अमांवा विकासखंड सहित संपूर्ण जिला विकास की ओर अग्रसर होगा।

     युवा नेता मनीष सिंह के साथ राजकुमार सिंह, काका तहमीत खान, बच्चन सिंह पहाड़पुर, राजकुमार सिंह, रामबहादुर पासी पहाड़पुर, राजू सिंह, आनंद द्विवेदी, संजय महाराज सहित भारी संख्या में लोगों ने क्षेत्र के पहाड़पुर सारीपुर, बावन बुजुर्ग बल्ला, सोथी समेत कई गांव का तूफानी दौरा कर लोगों से वोट मांगे और भारी बहुमत से जिताने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ