बछरावां/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध, अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की दिशा में गिरोह बंद अधिनियम धारा 2/3 अपराध संख्या 198 /2021 में वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बछरावां पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को खबर मिली कि, तीन अपराधी खैरानी मोड़ के पास मौजूद है। उन्होंने तत्काल उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, आरक्षी विशाल दलाल, व अजय तिवारी तथा हरेंद्र सिंह को तत्काल सूचना स्थल पर भेज दिया, वहां पहुंची पुलिस टीम द्वारा मौजूद तीरथ राम पुत्र रामकिशन निवासी खैरानी थाना बछरावां व सुनील कुमार पुत्र रामकुमार निवासी नंदा खेड़ा थाना बछरावां तथा मोहम्मद ऐस पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी ग्राम मऊ थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया गया, और विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
विदित हो कि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मऊ बाजार सहित संपूर्ण गांव में लगभग इस गांजा के अवैध कारोबार के 24 काउंटर संचालित हो रहे हैं। जिसने नवयुवकों की जिंदगियां तबाह करके रख दी है।
0 टिप्पणियाँ