मंजू यादव और कन्हैया लाल यादव का सपना कैर ग्रामसभा के सभी गरीबों का हो आवास अपना।। Raebareli news ।।

 



रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कैर गांव की प्रधान प्रत्याशी मंजू यादव और उनके पति कन्हैया लाल यादव उर्फ कल्लू का है सपना, ग्राम सभा के सभी गरीबों का हो आवास अपना। यह संकल्प लिया है, कन्हैया लाल उर्फ कल्लू यादव ने, जो पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कैर गांव पंचायत में प्रधानी के लिए अपनी पत्नी मंजू यादव को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। 

    आपको बता दें कि, कन्हैया लाल यादव उर्फ कल्लू का कहना है कि, हालांकि पिछले 5 वर्षों में कैर ग्राम पंचायत का काफी विकास हुआ है। लेकिन विकास का यह रथ रुकना नहीं चाहिए, और गांव में नालिया, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, आरसीसी रोड का जाल बिछाना उनका लक्ष्य है। साथ ही गांव में एक इंटर कॉलेज और चिकित्सा व्यवस्था के लिए अस्पताल भी होना जरूरी है। यदि जनता ने आशीर्वाद दिया और मंजू यादव प्रधान के पद पर बैठे, तो वह शासन स्तर तक से पैरवी करके यह सारी सुविधाएं जुटाएंगे।

    मंजू यादव और उनके पति कन्हैया लाल यादव का सबसे बड़ा सपना यह है कि, पूरी ग्राम पंचायत में जितने भी लोग निवास करते हैं। उनमें एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं बचना चाहिए, जिसके पास अपना पक्का और सुंदर माकान न हो। इसके लिए अभियान चलाकर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराए जाएंगे।

   उन्होंने दावा किया है कि, इस प्रकार जनता जनार्दन का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि, कैर गांव की जनता मंजू यादव को ही प्रधान पद पर चुनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ