पूरी तरह सफल रहा क्षेत्र में लॉकडाउन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सरकार द्वारा घोषित रविवार के दिन का लॉकडाउन अस्थानीय प्रशासन की सक्रियता एवं महामारी के भय से क्षेत्र में पूरी तरह सफल रहा, कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सारी दुकानें बंद रही। लोगों ने भरसक प्रयास किया कि, वह बाहर ना निकले, जो लोग आवश्यक कार्य बस बाहर निकले भी तो उन्होंने मास्क का प्रयोग करना जरूरी समझा, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य छुटपुट चलते रहे। वैसे भी गत दिवस प्रकृति द्वारा की गई बरसात, आंधी के चलते गेहूं की कटाई एवं मडाई लगभग 1 सप्ताह के लिए बंद हो चुका है। फिर भी किसान अपने पिपरमेंट के खेतों में यदा-कदा दिखाई पड़े।



   आपको बता दें कि, प्रशासन द्वारा यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था, इसलिए बाहर से आने वाले लोगों को भी कोई खास दिक्कत नहीं उठानी पड़ी, स्थानीय प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आया। प्रशासन के लोग आने जाने वालों को कोविड-19 के नियमों के पालन की सलाह देते नजर आए। वैसे भी लगातार हो रही मौतों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जगह जगह हवन यज्ञ व जप आदि कराने की भी योजना बन रही है। लोगों का कहना है कि, अब ईश्वर ही इस आपदा से मुक्ति दिला सकता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ