रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मतदान के दौरान मोन मतदान स्थल पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जबकि सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला को केंद्र के अंदर घुसते समय तैनात सुरक्षा अधिकारी ने रोक कर उनसे परिचय पूछा। पूर्व विधायक द्वारा यह बताने पर कि, वह यहां से प्रत्याशी विक्रान्त अकेला के पिता है, तथा पूर्व विधायक है। सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षा अधिकारी और पूर्व विधायक में जमकर बहसीबहसा हुई। अंततोगत्वा सुरक्षा अधिकारी ने यह कहा कि, यहां पोलिंग एजेंट मतदाता या मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी कर्मचारी ही जा सकते हैं, आप नहीं।
आपको बता दें कि, यह सब होने के बाद मजबूरन पूर्व विधायक को वापस लौटना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सविता यादव और क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह तथा कोतवाल शरद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब स्थिति नियंत्रित हो पाई।

0 टिप्पणियाँ