49 लोगों का किया गया टेस्ट, 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सीएचसी में एंटीजन टेस्ट किट द्वारा कराए गए परीक्षण में 49 लोगों में से तीन पॉजिटिव निकले। सभी को होम कोरन टाइम करवा दिया गया है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज सीएचसी में शुक्रवार को किए गए एंटीजन टेस्ट में तीन लोग पॉजिटिव निकले। जिनमें मुरैनी गांव का रहने वाला 24 वर्षीय युवक तथा रिश्तेदारी में आलमबाग कृष्णा नगर लखनऊ से आए 25 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव निकला। जबकि खुदागंज गांव का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति भी पाजिटिव पाया गया है। कोरोना के ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, इसके अलावा आरटीपीसीआर टेस्ट में 45 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। लगातार मिल रहे मरीजों की वजह से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ