रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना की महामारी का शिकार महराजगंज में तैनात हंसमुख स्वभाव के कर्मठ और ईमानदार कहे जाने वाले रिटायर्ड तहसीलदार न्यायिक रामकिशोर वर्मा भी कोरोना के कोप भाजक बने। जबकि उनकी इस बीमारी से हुई मृत्यु का समाचार जब यहां महराजगंज पहुंचा, तो चाहे छोटा कर्मचारी हो या बड़ा अधिकारी, वकील रहा हो या पत्रकार सभी शोक की लहर में डूब गए।
आपको बता दें कि, महराजगंज में तैनात रहे तहसीलदार न्यायिक रामकिशोर वर्मा 61 जो अभी हाल ही में महराजगंज से रिटायर होकर गए थे। उनके पुत्र ने बताया कि, उनके अंदर कोविड-19 के लक्षण पाए गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, कि उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत का समाचार मिलते ही तहसील परिसर में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
उनके निधन पर एसडीएम सविता यादव, तहसीलदार आरके शुक्ला, पूर्व तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, लीडर तहसीलदार अंजनी कुमार बाजपेई के अलावा लेखपाल संघ की अध्यक्षा प्रीति गुप्ता, दर्शिता श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सिंह चौहान, आद्या प्रसाद, विपिन कुमार मौर्या के साथ साथ संग्रह अमीन जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, भूपेश मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, अधिवक्ता सर्वेश कुमार अवस्थी, दुर्गेश शुक्ला, अतुल कुमार पांडेय एडवोकेट, जुबेर अहमद आदि ने गहरा शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ