रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज ब्लॉक के पोखरनी गांव को अब तक जितने भी ग्राम प्रधान हुए हैं, सभी ने झूठे वादे करके छलने का काम किया है। विकास के मामले में पूरी ग्राम सभा बदहाली के कगार पर है। गांव के गरीबों के लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं है। जल निकास और गलियारों में आने जाने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इन सारी समस्याओं को दूर करके हम पोखरनी गांव को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाकर रिकॉर्ड कायम करेंगे। यह कहना है पोखरनी के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार साहू का। जो इस बार प्रधानी के चुनाव मैदान में विपक्षियों को ललकारते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है, और इस सीट पर उनकी मां सावित्री देवी साहू पत्नी रामनरेश साहू उतर चुकी हैं, तथा गांव में अभी से ही उनके पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि, आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में पोखरनी गांव सुर्खियों में है। यहां की आबादी लगभग 4500 है, जबकि मतदाताओं की संख्या 2200 है। गांव में गढ़ी, भगन का पुरवा, भुजिहा, पूरे कीर्ति, पूरे किटनी, पूरे गया बक्स, मदन खेर मजरे शामिल है। लेकिन विकास के नाम पर गांव में कुछ खास नहीं हुआ है। इससे गांव के मतदाताओं में खासा रोष बना रहता है।
युवा समाजसेवी वीरेंद्र साहू ने बताया कि, अधिकांशत: गांव वालों से जब उनकी बात चीत हुई तो, ग्रामीणों का कहना है कि, इस बार उन्हें ऐसा प्रधान चाहिए जो गांव की तस्वीर बदलने के साथ-साथ युवाओं की तकदीर भी बदल सके। इस बात पर वीरेंद्र साहू ने गांव का विकास कराने तथा युवकों को रोजगार दिलाने का बीड़ा उठाते हुए मैदान में कूदने का निर्णय लिया है।
वीरेंद्र कुमार साहू ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कहा कि, यदि उनकी मां सावित्री देवी साहू को जनता का विश्वास मिलता है, तो वह गांव का पिछड़ापन दूर करने के लिए दिन रात एक कर देंगे। पानी की टंकी से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खेलकूद के लिए स्टेडियम, खड़ंजा को इंटरलॉकिंग, आरसीसी रोड, भूमिहीनों को पट्टे तथा विद्युतीकरण जैसे कार्यों को वह प्रमुखता से कराएंगे, साथ ही कोशिश करेंगे कि, सरकार द्वारा एक कोई उद्योग गांव में लग जाए ताकि गांव के बेरोजगार युवकों को इसी में लगवाया जा सके। वह अपने राजनैतिक संबंधों का उपयोग जनता जनार्दन के कल्याण और विकास के लिए करेंगे।
उन्हें विश्वास है कि, मतदाता उन्हें पूरा सहयोग करेंगे, और पोखरनी गांव का पिछड़ापन दूर कर इस गांव को एक विकसित और समृद्ध साली गांव बनाया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ