रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी में कोरोना जांच के लिए गठित 5 सदस्य टीम में तीन कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब जांच प्रतिक्रिया पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। इसकी वजह से पर्याप्त मात्रा में कोविड-19 का टेक्स्ट नहीं हो पा रहा है।
आपको बता दें कि, महराजगंज में कोरोना की जांच की अगुवाई कर रहे चीफ लैब टेक्नीशियन विवेक के पॉजिटिव होने के बाद उनकी टीम में लगे दो कर्मी भी संक्रमित हुए। स्थिति गड़बड़ा गई। शेष बचे दो लोग जिनमें लैब टेक्नीशियन अमर सिंह और राजेश कुमार के जिम्मे टेस्टिंग का काम आ गया। महज 2 लोगों द्वारा बड़ी तादाद में आने वाले मरीजों का टेस्ट किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। क्योंकि एक व्यक्ति को पीपीई किट पहनकर टेस्ट लेना पड़ता है। जबकि दूसरे की ड्यूटी लिखा सही करने की होती है।
ठीक-ठाक फार्मासिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, टेस्टिंग के काम केवल प्रशिक्षित लोग ही कर सकते हैं, और इस भीषण गर्मी में लगातार एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय तक पीपीई किट पहनकर काम करना संभव नहीं है। उन्होंने आशा जताई कि, संक्रमित हुए लोग शीघ्र ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे, तो जांच काम में तेजी आएगी।
आपको यह भी बता दें कि, सोमवार के दिन महेश 5 आरटी पीसीआर और 12 एंटीजन टेस्ट किट से ही जांच हो पाई है।

0 टिप्पणियाँ