निर्माण स्थल की फोटो
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कहावत है की आपदा में अवसर तलाशने वालों की संसार में कोई कमी नहीं है। इसका एक जीता जागता उदाहरण ग्रामसभा थुलेंडी में देखने को मिला। जहां एक भू माफिया के द्वारा सड़क के किनारे स्थित ग्राम समाज की करोड़ों रुपए की बेशकीमती संपत्ति पर लॉकडाउन का फायदा उठा कर युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया था। जिसकी सूचना मिलते ही एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल ने इस खबर पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जब सोशल मीडिया पर खबर चली तो पढ़ने के बाद हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन निर्माणकार्य स्थल पर पहुंचकर काम को रुकवाया।
निर्माण स्थल की फोटो
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ग्राम सभा में गाटा संख्या 1796 जो सड़क के किनारे स्थित है, और मौजूदा समय में बेशकीमती है। उस पर कुछ भू माफियाओं के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, निर्माण कर रहे लोगों का कहना है कि, उन्होंने यह जमीन खरीदी है। परंतु सवाल यह उठता है कि, ग्राम समाज की जमीन किस तरह बिक्री कर ली गई, और खरीदारों ने भी कोई अभिलेख देखना मुनासिब नहीं समझा। हो रहे इस निर्माण की सूचना मिली तो, एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया तो, प्रशासन नींद से जागा और हड़कंप मच गया। जिसके बाद राजस्व विभाग सक्रिय हो गया। फिलहाल पुलिस की मदद से काम रुकवा दिया गया है। परंतु आवश्यकता है उन लोगों पर कार्यवाही की है, जिन्होंने किसके कहने पर ग्राम समाज की जमीन बगैर भू अभिलेखों की जांच पड़ताल किए खरीदने का दुस्साहस किया। इस मामले की बारीकी से जांच करवाई जाए, तो कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की भी लिप्तता उजागर हो सकती है। जिनकी मिलीभगत से ग्राम समाज की जमीन का खरीद-फरोख्त हुआ।


2 टिप्पणियाँ
Asliyat pahle ake dekh to lete kya hai..aap ek fauji ko bhu mafhia bta rhe h ...
जवाब देंहटाएंPatrakar mahodya ...aap galt bat k samrthan kar rhe h aur ek jati waad ki tustikaran kar rhe h ..chuki lene wala ek s.c. smaaj se ata h islie aap aisa kar rhe h ...werna usi no (1796) pe pahle se hi raookh daro ki uchi uchi imaarte bni hai usme kisi ko sotti nhi h ...
हटाएं