रायबरेली में आम कार्यकर्ता को जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत।। Raebareli news ।।

◆जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर रायबरेली में उठापटक तेज।

◆आरती गौतम के मैदान में कूदने की खबर की भनक लगते ही लूट खसोट करने वाले मानसिकता के नेताओं में खलबली।

◆कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मानना है कि, इससे पहले जिला पंचायत पर सदैव ही धनबल और बाहुबल से सुसज्जित लोगों ने कब्जा कर रखा था।

◆शीघ्र ही भाजपा नेताओं का एक प्रतिदिन मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलने जाएगा लखनऊ।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर उठापटक तेज हो गई है। इस मामले में अब महाराजगंज क्षेत्र से जीती भाजपा प्रत्याशी आरती गौतम के नाम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। भाजपा से जुड़े अधिकांश लोगों का मानना है कि, इस बार कार्यकर्ता को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। जिससे पूरे जनपद में एक संदेश जाए कि, भाजपा में कार्यकर्ताओं का ही वर्चस्व है, और भाजपा सबसे अच्छी लोकतांत्रिक पार्टी है। इस बात को लेकर भाजपा बछरावां विधानसभा ही नहीं जिलेभर के भाजपा नेता लगातार एक दूसरे से संपर्क कर प्रदेश नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति पर लगे हुए हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों का मानना है कि, इससे पहले जिला पंचायत पर सदैव ही धनबल और बाहुबल से सुसज्जित लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिससे जिला पंचायत के द्वारा जो पूरे जिले का समग्र विकास होना चाहिए, वह कभी नहीं हो पाया। पंचायती व्यवस्था की सबसे बड़ी जिले की संस्था को चंद लोगों ने अपने कमाई का एक जरिया बना रखा था, अब लोगों का मानना है कि, यह धारणा बदलनी चाहिए।

     आपको बता दें कि, महराजगंज द्वितीय क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता और जिले के महामंत्री सरोज गौतम की पत्नी आरती गौतम ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हाथ है। उनकी विजय के बाद अब लोगों की यह भी मांग है कि, आजादी के बाद से अब तक बछरावां विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक नहीं पहुंचा है, और यह सुनहरा अवसर है, जबकि पार्टी नेतृत्व एक कार्यकर्ता को मौका दें। इस अभियान में जूटे सरोज गौतम के साथ-साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, जिला महामंत्री शरद सिंह के अलावा युवा नेता सुनील मौर्य ने जिले के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई और शुभकामना संदेश देने के साथ-साथ यह आह्वान किया है कि, इस बार किसी धन्ना सेठ अथवा किसी बड़े रसूख वाले आदमी की जेब का अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। बल्कि आम कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले साथी को ही इस पद पर चुनना चाहिए, ताकि जिला पंचायत में प्रतिवर्ष आने वाली बड़ी धनराशि का वितरण हर जिला पंचायत सदस्य को विकास के लिए मिले।

     इस काम के लिए शीघ्र ही भाजपा नेताओं का एक प्रतिदिन मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलने लखनऊ जाएगा, और अपनी बात रखेगा। इस बार जिला पंचायत की कमान आम कार्यकर्ता जिनमें आरती गौतम सबसे अधिक उपयुक्त पढ़ी-लिखी, युवा, तेजतर्रार तथा ईमानदार व कर्मठ व्यक्तित्व की हैं। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। इन नेताओं की पहल का अन्य पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ जनपद के अधिकतर भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। आरती गौतम के मैदान में कूदने की खबर की भनक लगते ही एन केन प्रकारेण इस पद को अपने चहेते के हाथ दिला कर पुनः लूट खसोट करने वाले मानसिकता के नेताओं में खलबली मच गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ