डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बेटेेे और बहू को आशीर्वाद देते हुए, फोटो: इसके इंडिया न्यूज़।
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इंजीनियर बेटे योगेश मौर्य ने यहां जगतपुर के पिछवारा गांव की अंजली मौर्य के साथ सात फेरे लिए। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान शाही ठाठ भी दिखी। बरातियों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बरात स्थल पर इंट्री के लिए पास जारी किए गए थे। शाही शादी देखने के लिए हर किसी में उत्सुकता दिखी।
इंजीनियर योगेश मौर्य कौशांबी संग अंंजलि मौर्य रायबरेली
आपको बता दें कि, कौशांबी निवासी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे इंजीनियर योगेश मौर्य की शादी रायबरेली जिले के जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पिछवारा गांव निवासी हरिशंकर की बेटी अंजलि मौर्य के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई। पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, पावर कॉर्पोरेशन व स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग की टीमें शादी की व्यवस्था में लगी रहीं। पिछवारा गांव को सुरक्षा के कड़े घेरे में लिया गया था। पेट्रोलपंप मालिक हरिशंकर की बेटी अंजलि बीएससी व बीएड हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री का बेटा इंजीनियर है।
शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री के पैतृक गांव कौशांबी से बरात पिछवारा गांव के पेट्रोल पंप मालिक हरिशंकर मौर्य के यहां पहुंची। उप मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ लखनऊ से सीधे बरात स्थल पहुंचे। लड़की पक्ष ने बरातियों के ठहरने के लिए वातानुकूलित वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की थी। वीवीआईपी लोगों के लिए वैकल्पिक एसी रूम निर्माण करवाया गया था। बरात आने पर कोविड-19 का पालन करते हुए लोगों को सैनिटाइज करने के बाद बरात स्थल पर प्रवेश की अनुमति मिली। प्रवेशद्वार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बगैर पास किसी को वैवाहिक पंडाल में जाने की अनुमति नहीं थी। शनिवार सुबह विदाई हुई।
बेटी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा उनकी पुत्री एवं बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य दोपहर में हरीशंकर के घर पहुंचकर अंजलि को शादी की बधाइयां दीं। घंटों परिवारीजनों के साथ समय बिताया। उधर पूरे गांव में सुरक्षा का इतना कड़ा बंदोबस्त था कि, बिना पास के गांव में भी निकलना मुश्किल था।




0 टिप्पणियाँ