रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र के चंदापुर रियासत के बड़े राजा राजा कौशलेंद्र सिंह के प्रयासों से प्रशासन को 3000 मास्क और 70 वेपराइजर मशीन भेंट कराई गई है। ताकि जरूरतमंदों में इनका वितरण हो सके।
आपको बता दें कि, चंदापुर कोट में बड़े राजा कौशलेंद्र सिंह के प्रयासों से ल्यूपिन ग्रुप के प्रमोटर सीताराम गुप्ता द्वारा यह सामग्री उप जिलाधिकारी सविता यादव और तहसीलदार आर के शुक्ला की उपस्थिति में प्रशासन को प्रदान की गई। लोगों ने बड़े राजा कौशलेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की है।

0 टिप्पणियाँ