पत्रकार कमल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता कमल सिंह राठौर की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही महराजगंज कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई,
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी कमल सिंह राठौर का पूरा परिवार दिल्ली के पटेल नगर में अपने निजी मकान में रहता है। 30 अप्रैल को कमल सिंह राठौर दिल्ली चले गए थे। जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताते हैं कि, 9 मई को रात्रि में घर पर ही कमल सिंह राठौर को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा, और परिजनों ने आनन-फानन एंबुलेंस से उन्हें पटेल हॉस्पिटल ले हीं जा रहे थे कि, रास्ते में कमल सिंह राठौड़ ने दम तोड़ दिया, जिसकी जानकारी दूरभाष पर उनके परिजनों द्वारा दी गई।
घटना की सूचना होते ही कस्बा सहित संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्योंकि बहुत कम समय में पत्रकारिता जगत में कमल सिंह राठौर ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। लोगों की मदद के लिए उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना व अखबारों के संस्करण में प्रकाशित कराना उनकी पहली प्राथमिकता होती थी, जिसके चलते क्षेत्रीय जनता में वे कम समय में लोकप्रिय पत्रकार के रूप में पहचाने जाने लगे थे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, महराजगंज चेयरमैन पति प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह, हरिहर सिंह, युवा व्यापारी सुधीर साहू, एमएलसी प्रतिनिधि शिवम तिवारी, पूर्व प्रधान पुत्तन सिंह, शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू, प्रधान जुगुन तिवारी, समाजसेवी नीलू सिंह, विमल रस्तोगी, शाहे जमन, प्रदीप रस्तोगी के अलावा प्रेस क्लब महराजगंज के समस्त पदाधिकारियों ने कमल सिंह राठौर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है, तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया है, तथा हर संभव सहयोग का वादा किया है।

0 टिप्पणियाँ