आगामी बुधवार से ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर होगी कोरोना की जांच।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर आगामी बुधवार से ब्लॉक स्तर पर एक वृहद अभियान चलाकर ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के हर सदस्य की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति उस व्यक्ति के अंदर कोरोना के शुरुआती लक्षण पाए जाते हैं, चलने फिरने में असमर्थ है, तो ऐसे लोगों के इलाज की व्यवस्था उन्हीं के घर पर की जाएगी। 

     आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए पीएचसी पर तैनात बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, यह अभियान बुधवार से शुरू होकर आगामी 9 तारीख तक चलेगा। कार्यक्रम संचालन के लिए 270 लोगों की 135 टीमों का गठन कर दिया गया है। इनके निरीक्षण के लिए 25 सुपरवाइजर और 4 सेक्टर सुपरवाइजर की तैनाती की गई है।

     श्री तिवारी ने यह भी बताया कि, गठित की गई टीमें अपने अपने क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे पहुंच जाएंगी और दोपहर 2:00 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का कार्य चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ