सार...
पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर महराजगंज थाना क्षेत्र में वाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसमें अधिकतर विवाद चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस और हर्ष जताने को लेकर सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के खैरहना ग्राम सभा में बीते मंगलवार को प्रातः लगभग 10:00 बजे वाद-विवाद की खबर आई है। जहां चुनाव जीतने के बाद प्रधान और उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूस में आक्रामक नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच विपक्ष से लोगों ने जब विरोध जताया, तो प्रधान और उनके समर्थकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर मारपीट शूरु हो गई। इस दौरान मारपीट में प्रधान पति को चोटें आई हैं, साथ ही प्रधान और उनके समर्थकों ने विपक्षी पार्टी की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और मौके पर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बहरहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया, और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि, दो पक्षों में विवाद की खबर मिली है। मौके पर क्षेत्रीय पुलिस को भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
रजनीकांत अवस्थीविस्तार.....
रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के खैरहना ग्राम सभा में पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद हर्ष जताने को लेकर शुरू हुए विवाद में मामला आगजनी और मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही प्रधान और उसके समर्थकों ने बाइकों में आग लगा दी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में प्रधान पति को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ कर माहौल को शांत कराया, और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मातहतों उभयपक्षों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि, मिले विवरण के अनुसार खैरहना ग्राम सभा शुरू से ही विवादों के घेरे में चल रही है। चुनाव से पूर्व पोलिंग बूथ और मतदाता सूची में गड़बड़ी करवाने का आरोप ग्राम प्रधान पर लगा था। एसडीएम की जांच में मामला सही पाए जाने पर कई कर्मचारी निलंबित भी हुए थे। इस घटना के बाद से प्रशासन ने इस बूथ को संवेदनशील की श्रेणी में रखा था। बावजूद इसके सोमवार को चुनाव नतीजे के आने के बाद प्रधान समर्थकों द्वारा विजय जुलूस और हर्ष में आतिशबाजी की खबर आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि, रात को झखरी में छप्पर के पास प्रधान समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी। जिससे पास में बंधे मवेशी भड़कने लगे, और मकान मालिक ने ऐतराज जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोंक झोंक हुई, जिसकी शिकायत 112 पर की गई। उसके बाद सुबह प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ विपक्षीगणों की दुकान पर हमला कर दिया। इस दौरान तोड़ फोड़ और मोटर साइकिल में आगजनी भी की गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान प्रधान पति को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह भी मौके पर पहुंची, उन्होंने उपद्रवियों को लाठी फटकार बाहर खदेड़ा और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। उधर इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में उभयपक्षों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।थाना अध्यक्ष महराजगंज के नाम दिया गया प्रार्थना पत्र।सेवा में
थानाध्यक्ष
महराजगंज
रायबरेली
महोदय,
निवेदन है कि, मैं मनीष कुमार मौर्य पुत्र श्री कृष्ण कुमार मौर्य निवासी पूरे सहादत पोस्ट सिधौना जिला रायबरेली, दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में संवाददाता के पद पर कार्यरत हूँ। 4 अप्रैल को खैरहना में प्रधान पति राजू खां के साथ हुई मारपीट की खबर की जानकारी के लिए महराजगंज आया था, तभी महराजगंज चौराहे पर धन्नजय सिंह पूर्व प्रधान दुसौती, सुनील खां पूर्व प्रधान अमावां, धनन्जय सिंह का ड्राइवर अखिलेश, सुशील सिंह पुत्र रुद्र प्रताप निवासी दुसौती रायबरेली, व 3 अज्ञात लोगों ने सफेद स्कार्पियो 8252 से मेरा पीछा किया। इन लोगों ने अपनी हार से बौखलाए होने की वजह से पहले गाली गलौज की, फिर मारपीट भी की। किसी तरह जान बचाकर भागा और अपनी जान बचायी। बहुत दूर तक असलहा लेकर धनन्जय सिंह व लाठी डंडे और लोहे की रॉड लेकर इन लोगों मुझे दौड़ाया और जान से मार देने की धमकी दी। सामने से महराजगंज कोतवाली की पुलिस की गाड़ी आ रही थी। जिसको रुकवाकर मैने मदद मांगी तब जाकर मेरी जान बची। पुलिस को देखकर ये लोग भाग गए। मुझे व मेरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी है। कृपया उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।
अति कृपा होगी।
4 अप्रैल 2021 प्रार्थी
मनीष कुमार मौर्य
संवाददाता (अमर उजाला)
अमावां/रायबरेली
9838137776






0 टिप्पणियाँ