SK India News पर 5 मई 2021 आज की ताजा खबर: अदालत ने फटकार लगाते हुए कहा, शुतुरमुर्ग की तरह ज़मीन में मुंह आप छुपा सकते हैं, हम नहीं

दिल्ली को कोटे की पूरी ऑक्सिजन नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा कारण बताओ नोटिस। ​दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कोरोना के रोज़ाना मामलों में मिल रहे स्थिरता के संकेत, बंगाल-बिहार में बुरा हाल। आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता। अयोध्या, मथुरा और काशी में बीजेपी को सियासी झटका।

आंध्र प्रदेश में यंगर पॉपुलेशन ज़्यादा अफेक्टेड हो रही है। लोग चार या सात दिन के इनक्यूबेशन पीरियड की जगह दो से चार दिन के अंदर संक्रमित हो जा रहे हैं। और उनकी बीमारी की सीवियरिटी भी लगातार बढ़ रही है। यह ऑब्सरवेशंस अपनी जगह पर बिल्कुल ठीक हैं। ऐसा हो रहा है। लेकिन ये उस पर्टिकुलर स्ट्रेन की वजह से हो रहा है, यह अभी सिर्फ एक संभावना जताई गई है।

एक नज़र आज की ताजा खबरों पर: दिल्ली को तय कोटे की ऑक्सिजन नहीं देने पर HC का केंद्र को नोटिस: ऑक्सिजन की कमी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा कारण बताओ नोटिस। पूछा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली को उसकी मांग की 700 मीट्रिक टन ऑक्सिजन अब तक मुहैया नहीं कराने की क्यों ना हो कार्रवाई? अदालत ने फटकार लगाते हुए कहा, शुतुरमुर्ग की तरह ज़मीन में मुंह आप छुपा सकते हैं, हम नहीं।

कोरोना: दिल्ली, महाराष्ट्र में सुधर रहे हालात तो बंगाल, बिहार में बुरा हाल: दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कोरोना के रोज़ाना मामलों में मिल रहे स्थिरता के संकेत। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर दी जानकारी। वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों में बढ़त का रुझान। उधर, देश में पिछले 24 घंटे मे सामने आए कोरोना के तीन लाख 62 हज़ार 649 नए मामले। तीन हज़ार 445 की गई जान।

सीएम पद की आज शपथ लेंगी ममता: पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से की बात। ममता बनर्जी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, राष्ट्रपति शासन के लिए बेचैन बीजेपी। वहीं, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता। बाकी विधायकों का गुरुवार और शुक्रवार को होगा शपथ ग्रहण।

अयोध्या, मथुरा, काशी में पिट गई बीजेपी: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में बीजेपी को सियासी झटका। अयोध्या, मथुरा और काशी में सपा ने मारी बाजी। वहीं ज़्यादातर सीटों पर रहा निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला। भगवा पार्टी का दावा, सभी सीटें घोषित होने के बाद नंबर एक पर रहेगी बीजेपी।

ख़बरें काम की: कोवैक्सीन का तीसरे फेज़ का ट्रायल शुरू करेगा सीरम: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस महीने के मध्य तक शुरू कर सकता है, कोरोना वैक्सीन कोवावैक्स के तीसरे फेज़ का ट्रायल। भारतीय कंपनी ने अमेरिकी फर्म नोवावैक्स के साथ मिलकर तैयार की है यह वैक्सीन। कोविशील्ड नाम का टीका भी बना चुका है सीरम इंस्टीट्यूट।

5-जी स्पेक्ट्रम ट्रायल की मिली मंज़ूरी: दूरसंचार विभाग ने 5जी तकनीक और स्पेक्ट्रम ट्रायल को दी मंज़ूरी। देश के शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में होगा ट्रायल। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल शामिल।

शेयर बाज़ार का हाल: लाल निशान के साथ खुले एशियाई बाजार। यूरोपीय मार्केट में नरमी। वहीं, मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स और निफ्टी।

इतिहास में आज का दिन: क्रांति का मसीहा कहे जाने वाले जर्मन दार्शनिक और अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का 1818 में जन्म। 1916 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का जन्म। देश की प्रथम महिला नयायाधीश लीला सेठ का 2017 में निधन।

मौसम समाचार: मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन दिल्ली और हरियाणा में गरज के साथ हो सकती है बारिश। पूर्वोत्तर के कई इलाक़ों और केरल में भारी बारिश की संभावना।

आज का सुविचार: जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने कहा था- लोग क्या कहेंगे, ये सोचकर जीवन में अपने जुनून को मत छोड़ें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ