बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंट करते पत्रकार फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।
◆तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार।
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाने में तैनात न्याय प्रिय और तेजतर्रार थानाध्यक्ष राकेश सिंह का आज जन्मदिन था। पूरा दिन उनको चाहने वाले और उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया से लेकर उनके पर्सनल फोन नंबर पर फोन करके बधाइयों का दौर पूरा दिन चलता रहा। इसी क्रम में बछरावां कस्बा स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा संरक्षक सौर्य मंडल शुक्ल तथा अध्यक्ष सुनील सागर के नेतृत्व में मौजूदा थाना अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई, और गुलदस्ता भेंट कर उनकी प्रगति तथा दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को जन्मदिन पर प्रतीक चिन्ह भेंट करते व्यापारी नेता फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।
आपको बता दें कि, इसके अलावा भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी तथा चंद्र प्रकाश गुप्ता, महामंत्री डॉ विजय पाल यादव, उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, ट्रेड यूनियन लीडर मनोज मिश्रा, सतीश चौधरी, नीरज साहू द्वारा अपने अन्य व्यापारियों के साथ थाना अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाईयां दी, और उनके चिरायु की कामना की।
बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंट करते व्यापारी नेता फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।
इस खास मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारी अंकित शुक्ला, शिवांशु श्रीवास्तव, शुभम जयसवाल, दिलीप गुप्ता, श्याम सिंह पटेल, सौरभ शुक्ला, मयंक सोनी, राम कुमार सोनी, नरेंद्र चौधरी द्वारा भी गुलदस्ते व पेन भेंट कर उनकी लंबी आयु की कामना की गई, इसी क्रम में प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी सहित प्रेस क्लब महराजगंज की समस्त टीम ने पटना में थानाध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसके अलावा बछरावां के पत्रकारों में टीएन मिश्रा, कंचन द्विवेदी, अमित अवस्थी, सर्वेश मिश्रा, शुभम मिश्रा, आलोक चौधरी, अमित चौधरी, आशीष मिश्रा, अंकुर चौधरी, द्वारा भी उनको पुष्पगुच्छ प्रेषित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।




0 टिप्पणियाँ