◆विधायक दल बहादुर कोरी के निधन पर शोक में डूबा महराजगंज।
रजनीकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: सलोन विधायक दल बहादुर कोरी का कोरोना से हुए निधन की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने गहरा शोक जताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
आपको बता दें कि, जैसे ही यहां के भाजपा पदाधिकारियों को सूचना मिली कि, दल बहादुर कोरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। शोक की लहर फैल गई। वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर वर्मा के आवास पर एकत्र होकर भाजपाइयों ने 2 मिनट का मौन रखा, और स्वर्गीय दल बहादुर कोरी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर वर्मा ने कहा कि, दल बहादुर कोरी पार्टी के समर्थित निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने ही अपने जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में उन्हें सलोन से टिकट दिला कर चुनाव लड़ाया था, और पहली बार में ही दल बहादुर कोरी चुनाव जीत गए थे। उनके निधन से हमें गहरा आघात लगा है। इसी क्रम में पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि, एक गरीब और कमजोर वर्ग के परिवार में जन्मे दल बहादुर कोरी ने अपनी मेहनत निष्ठा और लगन इमानदारी से समाज की सेवा की, और उन्हें जनता का भरपूर स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र के गरीबों ने अपना मसीहा खो दिया है।
इसी प्रकार दल बहादुर कोरी के विगत चुनाव में सलोन विधानसभा से विधानसभा चुनाव प्रभारी रहे लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी दल बहादुर कोरी को जन नेता बताते हुए कहा कि, वह संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे।
इसके अलावा ऊंचाहार के भाजपा नेता अतुल सिंह, भाजपा नेता व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू तथा उनकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी और उनकी पत्नी भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, सूर्य प्रकाश वर्मा, राम अभिलाख लोधी, सरदार फत्ते सिंह, विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, भूपेश मिश्रा एडवोकेट, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख महराजगंज महेंद्र सिंह, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, सर्वेश अवस्थी एडवोकेट, अतुल पांडे एडवोकेट, पुष्कल सिंह, जन्मेजय सिंह, शिव शंकर शुक्ला आदि ने भी गहरा शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ