रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर का असर तुरंत देखने को मिला। जबकि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई द्वारा दिनांक 26 मार्च 2021 को अंतर्जनपदीय शिक्षकों , 69000 शिक्षकों के देयक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के भविष्य निधि व पेंशन का भुगतान न होने संबंधित विषय को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा रायबरेली की तानाशाही व हठधर्मिता के विरुद्ध 31 मई 2021 से बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का ज्ञापन जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा रायबरेली को दिया था। इस खबर को एसके इंडिया न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, खबर का संज्ञान लेते हुए आनन फानन 28 मई 2021 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संगठन के प्रतिनिधि मंडल एवं विभागीय अधिकारियों के मध्य ज्ञापन में दी गई मांगों के संबंध में एक बैठक बीएसए कार्यालय में आयोजित हुई।
आपको बता दें कि, बैठक में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा रायबरेली द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि, अंतर्जनपदीय शिक्षकों एवं 69000 शिक्षकों का अप्रैल माह का पूरक वेतन एवं 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत 90 शिक्षकों के भविष्य निधि का भुगतान 31 मई 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर ने एसके इंडिया न्यूज़ की टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि, अधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी मांगों को 31 मई 2021 तक पूर्ण किए जाने का आश्वासन मिलने के कारण 31 मई 2021 को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्थगित किया जाता है।कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सार्थक रही भविष्य में आश्वासन मिलने के उपरांत भी यदि मांग पर कार्यवाही नहीं हुई, तो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पुनः विरोध करेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय कनौजिया, सह संगठन मंत्री मधुकर सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सलोन अध्यक्ष आनंद सिंह, अवनीश, अंकित कुमार, रिज़वान अहमद, आशीष प्रताप सिंह, योगेंद्र कुमार, प्रभात कुमार सिंह आदि ने एसके इंडिया न्यूज़ की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


0 टिप्पणियाँ