शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विकास खंड के शेखपुर समोधा ग्राम सभा स्थित गौशाला में एकत्रित गोबर की नीलामी ₹10,500 में हुई। ग्राम प्रधान गया प्रसाद, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी इसरार अहमद की मौजूदगी में बोली लगाई गई। इस नीलामी ने गोबर की सरकारी बोली ₹8000 निर्धारित की गई, हेमू सिंह, मंगलेश मिश्रा व मनोज सिंह द्वारा भाग लिया गया, 8500 से बढ़ती हुई बोली आखिर में 10,500 पहुंची। इसके आगे भरसक प्रयास के बाद भी बोली बोलने वालों ने आगे बढ़ने से इंकार कर दिया। परिणाम स्वरूप मंगलेश मिश्रा के पक्ष में नीलामी स्वीकृत कर दी गई।
आपको बता दें कि, विगत 1 वर्ष पूर्व इसी गौशाला के गोबर की नीलामी की गई थी, परंतु उस समय गौशाला का चार्ज जिला परिषद के पास था, और यह नीलामी उनके द्वारा की गई थी, इस बार गौशालाओं का चार्ज ग्राम प्रधानों को दे दिया गया। परिणाम स्वरूप गौशाला में बंद पशुओं की देखरेख व उनके गोबर आदि की नीलामी ग्राम सभा को दे दी गई, इसी के फल स्वरुप विगत 2 दिन पूर्व विधिवत मुनादी करवाकर यह नीलामी संपन्न की गई।इस अवसर पर सोनू सिंह, विजय शंकर शुक्ला, निर्मल सदस्य देवता भारत व देवी प्रसाद शिव बरन सहित बड़ी तादात में लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ