प्रधान पद का चुनाव एक तरफा सिर्फ पूरी होनी है औपचारिकताएं, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के चुरूआ ग्रामसभा में संपन्न हो रहे प्रधान पद के उपचुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च किया गया, और मतदाताओं से अपील की गई कि, वह किसी भी प्रकार के प्रलोभन से किसी भी प्रत्याशी के बहकावे में न आए। अगर किसी भी प्रत्याशी या उनके लोगों द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी मतदाता को धमकी दी जाती है तो  तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ऐसे लोगों पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करेगी। 12 जून को होने वाले चुनाव में निश्चित होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

   बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह समेत चुरुवा गांव में चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च करती पुलिस।

आपको बता दें कि, विगत 15 अप्रैल को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का काम 2 मई को हुआ था, चुरुआ ग्राम सभा के प्रधान पद की यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी। यहां प्रधान पद की बिजई महिला प्रत्याशी की मौत मतगणना के कुछ दिन पहले ही हो गई थी। अब यहां दोबारा संपन्न कराए जा रहे प्रधान पद के चुनाव में दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है बताया जाता है कि, दोनों के बीच में कड़ी टक्कर है।

   इसी क्रम में चुरुआ ग्राम पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बीते बुधवार को थाना अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने गांव में फ्लैग मार्च किया और चेतावनी देते हुए कहा कि, मतदाताओं में किसी प्रकार का भय पैदा ना किया जाए, और ना ही प्रत्याशी मादक पदार्थों का प्रलोभन दे, अन्यथा पुलिस को उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करनी पड़ेगी।

    ज्ञात हो कि, इस ग्राम सभा के पूर्व में हुए चुनाव में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी आशा त्रिवेदी ने 148 मतों से जीत दर्ज की थी किंतु मतगणना से पहले ही 21 अप्रैल 2021 को इनकी मौत हो चुकी थी। अब इस ग्राम सभा में दोबारा संपन्न कराए जा रहे चुनाव में रोशनी पत्नी अनिरुद्ध त्रिवेदी, वहीं दूसरी प्रत्याशी राकेश कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। वोटर बताते हैं कि, चुनाव एक तरफा है, सिर्फ औपचारिकताएं पूरी होनी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ