सार.........
फूलचंद का कहना है कि, उसके गांव में हरिद्वार पुत्र भगौती तथा रंजीत पुत्र राजाराम पेशेवर अपराधी हैं। फूलचंद का दावा है कि, इन दोनों लोगों के नाम दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, तथा यह थाना हरचंदपुर पुलिस के घोषित हिस्ट्रीशीटर हैं। यह दोनों गिरोह बनाकर गांव के दुकानदारों से मुफ्त सामान लेने के आदी हैं। उसकी दुकान से भी इन्होंने कई बार पुड़िया व सिगरेट मांगा और बिना पैसा दिए लेकर चले गए।
विस्तार.......शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्राधिकारी सर्किल के थाना हरचंदपुर के गांव गड़रहा मजरे मझिगवां हरदोई में दो हिस्ट्रीशीटरों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहले से धमकी देकर एक गरीब व्यापारी की गुमटी माल सहित फूंक दी। भुक्तभोगी घटना के बाद से लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हिस्ट्रीशीटरों की हनक के आगे थाना हरचंदपुर की पुलिस सहमी सी दिखाई दे रही है। घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद न तो मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई, और न ही हिस्ट्रीशीटरों को पकड़कर पूछताछ की गई। मामले में हैरान व परेशान भुक्तभोगी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है, तथा जिले के निर्भीक न्याय प्रिय व युवा पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
आपको बता दें कि, भुक्तभोगी फूलचंद पुत्र रामदेव निवासी गड़रहा मजरे मझिगवां हरदोई थाना हरचंदपुर, महराजगंज हरचंदपुर रोड पर सड़क के किनारे जनरल मर्चेंट की गुमटी लगाकर रोजी रोटी कमाता था। फूलचंद का कहना है कि, उसके गांव में हरिद्वार पुत्र भगौती तथा रंजीत पुत्र राजाराम पेशेवर अपराधी हैं। फूलचंद का दावा है कि, इन दोनों लोगों के नाम दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, तथा यह थाना हरचंदपुर पुलिस के घोषित हिस्ट्रीशीटर हैं। यह दोनों गिरोह बनाकर गांव के दुकानदारों से मुफ्त सामान लेने के आदी हैं। उसकी दुकान से भी इन्होंने कई बार पुड़िया व सिगरेट मांगा और बिना पैसा दिए लेकर चले गए।घटना दिनांक 3 जून 2021 को रंजीत और हरिद्वार अपने साथ गांव के अजय कुमार पुत्र राजाराम, प्रदीप पुत्र हरिद्वार, अखिलेश पुत्र हरिद्वार के साथ आए, तथा सामान मांगने लगे। इस पर फूलचंद्र ने कहा कि, वह मुक्त सामान नहीं देगा। तो रंजीत और हरिद्वार साथियों सहित कहने लगे कि, अब गुमटी भी सही सलामत नहीं रहेगी। अगले दिन 4 जून को लगभग 5:00 बजे सुबह गुमटी के पास पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सूचना दी कि, गुमटी में आग लग गई है। आकर बुझाओ।
फूलचंद्र साथियों सहित मौके पर पहुंचा, तो गुमटी लगभग जल चुकी थी। गुमटी में पान मसाला बच्चों के खाने के कंपट, बिस्कुट, टॉफी नहाने और कपड़े धोने के साबुन समेत लगभग ₹35000 का सामान भी जलकर खाक हो गया। फूलचंद्र ने जली गुमटी की फोटो लेकर तहरीर में संलग्न करके थाना हरचंदपुर में दिया, किंतु ताज्जुब की बात यह है कि, न्याय प्रिय होने का दावा करने वाले थाना प्रभारी राकेश सिंह ने अभियुक्तों को पकड़कर पूछताछ करने की बात तो दूर, अभी तक घटना की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है।
हरचंदपुर थाने में न्याय ना मिलता देख भुक्तभोगी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। भुक्तभोगी ने यह भी कहा है कि, वह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिले के जनप्रिय युवा व तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाते हैं, ताकि आम जनता के दिलों से हिस्ट्रीशीटरों और माफिया जैसे लोगों का डर दूर हो सके, और पीड़ितों को न्याय मिल सके।
मामले में हरचंदपुर एसो राकेश सिंह के पर्सनल और सीयूजी नंबरों पर बात करने का प्रयास किया गया, तो बराबर मोबाइल की घंटियां बजती रही, लेकिन दूसरी तरफ से फोन रिसीव नहीं किया गया।
0 टिप्पणियाँ