शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के नेमुलापुर मजरे कुंभी गांव में चोर पहले तो सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गए, फिर कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। दूसरे कमरे को खोलकर उसमें रखी नकदी समेत एक लाख रुपये माल पार कर चोरों ने पुलिसिया सिस्टम को चुनौती दी है। 4 जून 2021 दिन शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी देवी प्रसाद और उसकी पत्नी दयावती मकान से कुछ दूरी पर स्थित पालेसर पर सो रहे थे। घर के एक कमरे में उनका लड़का मोनू और दूसरे कमरे में उनकी बेटी मोनी सो रही थी। मोनू की पत्नी संगीता मायके गई हुई थी। रात में चोर सीढ़ी लगाकर छत पर जीने के सहारे घर में उतर गए। कमरे के अंदर सो रहे लोगों को दरवाजा बंद करके कुंडी लगा दी।
चोरों ने घर से नकदी, जेवर और दूसरे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह देवी प्रसाद को घटना की जानकारी हुई, तो उसने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि, तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ