एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में सत्र 2021-22 के प्रथम अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजन किया गया। आयोजित संगोष्ठी में कोविड प्रोटोकाल का सफलतापूर्वक शत प्रतिशत पालन किया गया।

    आपको बता दें कि, उपस्थित शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को लाइव क्लासेज के विषय में बताते हुए उनके उचित प्रयोग से होने वाले लाभ से परिचित कराया व मौजूदा डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई संचालन के व्यवस्था की जानकारी अभिभावकों को दी गई। 

    उधर अभिभावकों की सभी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने का हरसंभव प्रयास किया गया। साथ ही ग्रह शिक्षा व वर्क फार्म होम होने के बावजूद बच्चों द्वारा उनकी कार्य पुस्तका से शिक्षा की ओर जिज्ञासा प्रदर्शित हुई।

    आयोजन संगोष्ठी में प्रबंध तंत्र द्वारा अपनी महत्वपूर्ण उपस्थित बनाई रखी गई, तथा इस संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए विद्यालय की ओर से सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ