महराजगंज/रायबरेली: गाय को चारा देकर साइकिल से घर वापस आ रहे युवक को अनियंत्रित मैजिक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और युवक बाल-बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पुरे मूंडू मजरे अतरेहटा का रहने वाला गंभीर पुत्र रामकुमार बहेलियां गाय को चारा देकर साइकिल से वापस लौट रहा था, तभी हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह साइकिल समेत सड़क के किनारे दूर जा गिरा। गनीमत रही कि साइकिल तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन उसे मामूली चोटें आई है, टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मैजिक लेकर भाग निकला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
0 टिप्पणियाँ