शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना क्षेत्र के सिरसोई गांव मे गुरुवार की रात्रि परिवारिक कलह से त्रस्त आकर एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के रायबरेली जिले की महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिरसोई गांव की रहने वाली गुड़िया पत्नी मोनू ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे गंभीर दशा में सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसे में भर्ती कराकर इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ