गुडवर्क: थुलवासा चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी ने चोरी की घटना का आनन-फानन खुलासा कर अभियुक्त को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: थुलवासां चौकी इंचार्ज आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुमटी से चोरी किया गया, महंगा मोबाइल बरामद कर लिया है, और मुलजिम को पकड़कर जेल भेज दिया।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव संतोषपुर मजरे जनई के रहने वाले राजकुमार साहू पुत्र राम लोटन साहू ने 13 जून 2021 पुलिस को सूचना दी थी कि, विगत 18 मई 2021 को उनकी गुमटी दुकान से एक कीमती मोबाइल चोरी हो गया है। सूचना पर सक्रिय हुए चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त धर्मवीर यादव निवासी बख्तावर का पुरवा थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल सेट बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ