शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान का अच्छा परिणाम आ रहा है। इसी क्रम में थुलवासा चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी ने चौकी क्षेत्र के खैरा मोड़ पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली है।
चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी ने बताया कि, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति हरकेश पुत्र मेंड़ई थाना महराजगंज है। उसे जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ