शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 महामारी के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए महराजगंज कस्बे में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू व सभासदों ने अभी से एक्शन प्लान तैयार कर लिया है, और वार्डों में जाकर हर घर जनसंपर्क कर एक ओर जहां लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टिप्स दिए, तो वहीं लोगों में हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क के अलावा खांसी जुखाम बुखार जैसे लक्षण आने पर प्रयोग होने वाली दवाओं की किट भी लोगों को भेंट की।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम का श्री गणेश महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर 1 गांधीनगर से रविवार को शुरू कर दिया गया। जबकि चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू तथा वार्ड संख्या 1 गांधीनगर की सभासद प्रतिनिधि सतीश कुशमेश ने लगभग ढाई सौ घरों में जाकर लोगों से संपर्क किया और लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएं।
प्रभात साहू ने लोगों से अपील की है कि, बिना किसी बहुत आवश्यक काम के ना तो वह स्वयं घरों से बाहर निकले और ना ही बच्चों को निकलने दे। अपने घर के आस-पास साफ सफाई अच्छी तरह रखें। बाहर निकले तो सभी लोग मास्क पहनकर ही निकले, और 2 गज की दूरी का भी कड़ाई से पालन करें। थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद सैनिटाइजर अथवा साबुन से हाथों को धोते रहें, और अगर किसी को खांसी जुकाम बुखार के लक्षण प्रतीत होते हैं, तो दी जा रही किट में दवाएं मौजूद हैं, इनको ले। यदि फिर भी फायदा नहीं होता है, तो सरकारी डॉक्टर को दिखावे, इससे हम कोरोना पर नियंत्रण पा सकेंगे।सभासद प्रतिनिधि सतीश कुशमेश ने लोगों को बताया कि, हमेशा साफ सफाई का ध्यान रखें। अनावश्यक भीड़ ना बटोरे और ना ही भीड़ में जाएं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है, तो सरकारी अस्पतालों में अपनी जांच करा लें। कोरोना से देश ने दो लड़ाइयां जीत ली है। यदि तीसरी लहर आती है तो इतना मनोबल बनाए रखें कि, तीसरी लहर को भी हराना है।
कार्यक्रम के संयोजक प्रभात युवा शक्ति के अध्यक्ष पीयूष साहू ने अपनी टीम के सहित लोगों में किट वितरण आदि का काम मुस्तैदी से देखते रहे। इस अवसर पर तरनजीत काके, राधारमण तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ