कांग्रेस द्वारा गांव-गांव सैनिटाइजेशन कराए जाने से गदगद ग्रामीणों ने की पार्टी की भूरि भूरि प्रशंसा।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: यूपी के रायबरेली जिले में बछरावां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गांव गांव सैनिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा का तमनपुर में डोर टू डोर व्यापक रूप से सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी द्वारा कोरोना काल की इस मुश्किल घड़ी में गांवों को सैनिटाइजेशन कराए जाने के इस निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि, गांवों को डोर टू डोर व्यापक रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाए। उन्होंने बताया कि, सोनिया गांधी ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में वहां की इकाइयों द्वारा सैनिटाइजर का कराने का निर्देश जारी किया गया था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए बछरावां विकासखंड की कई ग्राम सभाओं में यह छिड़काव कराया जा चुका।

    इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामदास बाबा बहेलिया, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सुनील कुमार, अजय कुमार, सहदेव सिंह, बलदेव सिंह, पूर्व ग्राम अध्यक्ष माखनलाल, सुरेंद्र कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ