रायबरेली में ग्राम प्रधान ने अपनी ग्राम सभा का कराया सैनिटाइजेशन।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: गांव के प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है, की जरूरी काम होने पर ही वह घर से निकले, बाहर निकलने पर मास्क लगाकर निकले, और सभी लोग नियमित रूप से सैनिटाइजर का इस्तेमाल समय समय करते रहे। बचाव ही इलाज है, यह उद्गार क्षेत्र के सारीपुर गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सहदेव रैदास ने गांव का सैनिटाइजेशन करवाने के दौरान व्यक्त किए हैं।

    आपको बता दें कि, पूरा देश अभी कोरोना महामारी से उबर नहीं पाया है। जिस को दृष्टिगत रखते हुए अमावां विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सारीपुर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सहदेव रैदास ने ग्राम वासियों को इस बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए गांव के प्रत्येक मोहल्ले को डोर टू डोर व्यापक रूप से सैनिटाइजेशन करवाया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि, बहुत जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकले, और अपनी सुरक्षा स्वयं करें।

    इस मौके पर अशोक अवस्थी, सुनील कुमार अवस्थी, रोहित अवस्थी, विकास अवस्थी, अवधेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ