बकायेदारों पर विद्युत विभाग सख्त, काटा जा रहा कनेक्शन।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विद्युत विभाग द्वारा एक लाख से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ एक दिवसीय अभियान चलाकर वसूली करने का प्रयास किया गया। किंतु बकाया बिल का भुगतान न करने पर एक दर्जन बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। वहीं 2,00000 से बड़े 7 बकायेदारों का केवल काटकर मीटर भी उखाड़ लिया गया।

    आपको बता दें कि, बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ एक दिवसी अभियान शुरू कर अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया है। एक्सईएन जय सिंह के निर्देश पर एसडीओ विद्युत आशीष कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा, कस्बा प्रभारी हार्दिक श्रीवास्तव के अलावा कस्बे के लाइनमैन सतीश कुमार जगजीवन मजनू आदि ने यह कार्रवाई की है। इससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

   एसडीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, बड़े बकायेदारों के खिलाफ विभाग सघन वसूली अभियान चला रहा है। उन्होंने कस्बा सहित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से कहा कि, बिजली बिल के बड़े बकायेदार अपना बकाया अविलंब जमा करें, अन्यथा विद्युत कनेक्शन काट कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ