शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की कोतवाली महराजगंज क्षेत्र से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन पर एक जालसाज ने अपने आप को दरोगा बताते हुए पहले तो अकाउंट की सारी जानकारी प्राप्त की, फिर उसके कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधान के बैंक खाते से 77 हजार 500 रुपए उड़ा दिए हैं।
आपको बता दें कि, मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर गांव का है। यहां के पूर्व प्रधान संत कुमार चौधरी ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर ने बताया है कि, उसके दूरभाष पर एक फोन आया, तथा फोन करने वाले शख्स ने कहा गया कि, वह पंकज दरोगा बोल रहा है, और डेपार मऊ के एक लोग मेरा पैसा चाहते हैं।अपना अकाउंट नंबर दे दीजिए ताकि उसमें पैसा भिजवा दें। आप से बाद में ले लूंगा। जब पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि, वह नेट बैंकिंग अकाउंट नहीं चलाता है, तभी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार चौधरी के बगल में बैठे मझिगवां गांव का पूर्व प्रधान सत्रोहन सोनी को फोन थमा दिया, और दरोगा समझ कर सर- सर-सर कहते हुए उसने अपनी नेट बैंकिंग का सारा राज उगल दिया। बस थोड़ी ही देर में पूर्व प्रधान सत्रोहन सोनी के खाते से चार बार में 77 हजार 500 रुपए जालसाज ओने उड़ा दिए। पुलिस ने संत कुमार चौधरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार चौधरी एवं पूर्व प्रधान मझिगवां सत्रोहन सोनी आपस में बैठकर वार्ता कर ही रहे थे, इसी बीच रविवार की रात पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार के मोबाइल पर दरोगा पंकज बोल रहा हूं, का फोन आया। हल्का नंबर एक का पूर्व दरोगा समझ कर सर-सर-सर कहते हुए संत कुमार चौधरी ने कहा कि, उसके मोबाइल पर नेट बैंकिंग नहीं है।बगल में बैठे पूर्व प्रधान मझिगवां सत्रोहन सोनी को पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने फोन थमा दिया, और सत्रोहन सोनी उसे असली दरोगा समझ कर अपने नेट बैंकिंग की सारी कहानी उससे बता दी। फिर क्या? देखते ही देखते कुछ ही समय में जालसाज ने चार बार में 77 हजार 500 रुपए उनके बैंक खाते से की ठगी कर ली। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ