रायबरेली: एसपी साहब! ने भरोसा जताकर कहां की भूल: थानाध्यक्ष के बिगड़े बोल, दे रहे गैर जिम्मेदाराना बयान

2 माह में कुम्भी ग्राम पंचायत में हुई 5 चोरियां, नही हुआ खुलासा

10 जून को पान कुंवर खेड़ा मजरे कुम्भी में हुई चोरी की जांच करते थानाध्यक्ष रवीद्र सोनकर, उप निरीक्षक अहमद अली-फोटो: इसके इंडिया न्यूज़।

शिवाकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्भी ग्राम पंचायत में 2 माह में हुई करीब आधा दर्जन चोरियों का खुलासा न होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि, हमारे क्षेत्र में न ही चोरियां हुई हैं और न ही कोई तहरीर मिली है। जबकि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्भी में विगत दो माहीने के अंदर ताबड़तोड़ 5 चोरिया हुई है। पुलिस जिनमें से किसी का भी खुलासा नही कर पायी है। चोरियों का खौफ पड़ोस के गांवों में भी देखने को मिल रहा है। चश्मदीद बताते हैं यहां आलम यह है कि, लोग खुद रात भर जागकर अपने घरों की पहरेदारी कर रहे हैं।

कब और कहां हुई चोरी: ( घटना नम्बर-1) 14 अप्रैल 2021 को तरौजा मजरे कुम्भी में रामगुलाम मिश्रा के यहां 39000 नगदी सहित लाखों के जेवरातों की चोरी हुई थी। 2 माह बीत गए लेकिन अभी तक खुलासा नही हुआ।

 घटना नं-2: 4 जून 2021 को बेखौफ चोरों ने नेमुलापुर मजरे कुम्भी में गल्ला व्यापारी देवी प्रसाद यादव के घर को निशाना बनाकर 21000 नगदी सहित जेवरात पार कर दिए थे।

घटना नं.-3: 10 जून को पानकुवर खेड़ा मजरे कुम्भी में बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए 4 घरों को निशाना बनाकर 3 घरों से नगदी और जेवरात पार कर दिए थे। जिसमें अयोध्या प्रसाद यादव के घर से 70 हजार नगदी सहित जेवरात पार कर दिए थे, वहीं बृजरानी पत्नी रामलखन के घर से 4000 नगदी सहित जेवरात पार कर दिए थे, जबकि इसी के साथ चोरों ने राधेलाल यादव के घर को भी निशाना बनाकर हाथ साफ कर लिए। वहीं बृजेश कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने नकब काटने का असफल प्रयास किया।

    इस बाबत जब थानाध्यक्ष रवीन्द्र सोनकर से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि, इनके थाना क्षेत्र शिवगढ़ के अंतर्गत कोई चोरी की घटना ही नहीं घटित हुई है, और ना ही इन्हें कोई तहरीर मिली है, न ही मुकदमा दर्द हुआ है। मजे की बात है कि, इन सभी चोरियों की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच भी की, उसके बावजूद थानाध्यक्ष गैर जिम्मेदायराना बयान दे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ