सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रामदत्त सेवा संस्थान एवं गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी-SDM सविता यादव।। Raebareli news ।।

सार.........

पिछले वर्ष लगे संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा लगभग 1000 लोगों को निशुल्क राशन किट तथा दवाएं वितरित की गई थी। इस बार भी उन्होंने महराजगंज सीएचसी को दो कंसंट्रेटर 7 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर बड़ी मात्रा में दवाएं, फेस मास्क और क्षेत्र भर के लोगों के लिए 5000 से अधिक मेडिकल किट्स का वितरण कराया है। 

विस्तार.......

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: रामदत्त सेवा संस्थान पुरासी एवं गुरुकुल महाविद्यालय  द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए सरकारी अस्पताल और प्रशासन की मदद करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में संस्थान के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र मिश्रा एवं उपाध्यक्ष पूजा शुक्ला ने एसडीएम सविता यादव से उनके चेंबर में मुलाकात कर तहसील क्षेत्र की उन तमाम आशा बहुओं को, लोगों का ऑक्सीजन चेक करने करने के लिए आकसो मीटर प्रदान किए, साथ ही आम जनता में खांसी बुखार जुकाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बड़ी मात्रा में मेडिकल किट भी एसडीएम को प्रदान किए, साथ ही उन्होंने पूर्व घोषणा अनुसार सीएचसी महराजगंज को दो और जबो सिलेंडर भेट किए।

  आपको बता दें कि, इस मौके पर एसडीएम सविता यादव ने गुरुकुल महाविद्यालय परिवार द्वारा कोविड-19 के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत की जा रही मदद को सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण देते हुए उनकी सराहना की। 

   संस्थान के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि, निष्काम भाव से संस्थान द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भी कोविड-19 के खिलाफ शासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत अपनी ओर से यथाशक्ति प्रयास किया है, और आगे भी वह करते रहेंगे। 

  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले वर्ष लगे संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा लगभग 1000 लोगों को निशुल्क राशन किट तथा दवाएं वितरित की गई थी। इस बार भी उन्होंने महराजगंज सीएचसी को दो कंसंट्रेटर 7 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर बड़ी मात्रा में दवाएं, फेस मास्क और क्षेत्र भर के लोगों के लिए 5000 से अधिक मेडिकल किड्स का वितरण कराया है। 

  आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ शशांक शेखर शुक्ला, प्राचार्य बेबी सिंह के अलावा विवेक पांडेय, अमित कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार, रामअचल और जमुना प्रसाद मिश्र भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ