शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों और शिक्षा मित्रों की उपस्थिति देखने के लिए दिए गए निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी सुरेश कुमार ने आज दूसरे दिन भी महराजगंज ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। आज भी कई अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले।
आपको बता दें कि, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय खानापुर का निरीक्षण किया, यहां सहायक अध्यापिका सुभा सिंह अनुपस्थित पाई गई। इसके बाद कम्पोजिट विद्यालय डोमानपुर में निरीक्षण के दौरान यहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका फिरदौसजहां, सहायक अध्यापिका राधा और अनुदेशक इंद्रेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। जबकि प्राथमिक विद्यालय लोनार में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह अनुपस्थित पाए गए। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय दौतरा में अध्यापक तो मौजूद मिले, लेकिन यहां तैनात अनुदेशक नीरज कुमार वर्मा और प्रतिमा यादव अनुपस्थित पाई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों तथा अनुदेशकों की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की संसुति की गई है।आपको यह भी बता दें कि, बीते मंगलवार को भी खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेथू का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें सुनीता, प्रधानाध्यापक मीनाक्षी, सहायक अध्यापक नितिन मिश्रा, अनुदेशक सुरेश कुमार अनुपस्थित पाए गए थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय बेलवा में 10:15 बजे निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार हाजरी रजिस्टर पर दस्तखत बनाने के बावजूद मौके से अनुपस्थित पाए गए।
एबीएसए ने बताया कि, कृष्ण कुमार ऐसे अध्यापक हैं, जो लगातार उनके तीसरे निरीक्षण में भी अनुपस्थित पाए गए। दिन में 10 बजकर 26 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय सिरसोई में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार त्रिवेदी भी अनुपस्थित पाए गए। जबकि 10:42 पर प्राथमिक विद्यालय थरि मांझगांव में तैनात सहायक अध्यापक मोहित वर्मा व अखिलेश अवस्थी तथा शिक्षामित्र सुरेंद्र कुमार भी गैरहाजिर मिले। वही 1:15 पर कम कम्पोजिट विद्यालय कैड़ावा के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक विकास कुमार भी नदारद मिले। एबीएसए ने अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही निलंबन तथा वेतन रोकने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। इससे अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है।




0 टिप्पणियाँ