महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के दौतरा गांव में मामूली सी बात को लेकर शराबी ने एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जिसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में छीटू पुत्र बैजनाथ ने बताया कि, उनका लड़का रामसमुझ 38 गांव में एक जगह खड़े होकर बातचीत कर रहा था, तभी गांव का रहने वाला अर्जुन पुत्र राम प्यारे शराब के नशे में धुत होकर मौके पर पहुंच गया, और रामसमुझ को गाली गलौज करने लगा। रामसमुझ के विरोध करने पर उसने लाठी से रामसमुझ पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रामसमुझ को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मामले में पुलिस ने जीतू की तहरीर पर अर्जुन के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के उपरांत पाए गए तथ्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ