श्री ब्रम्हचारी जी महाराज की तपोस्थली हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर गांव स्थित श्री ब्रम्हचारी जी महाराज की तपोस्थली पर बीते मंगलवार को 49 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुजारी अशोक मिश्रा द्वारा 82 वर्षीय श्री हनुमत भक्त रामअधार श्रीवास्तव से श्री हनुमंत लला का विधि विधान से पूजन अर्चन व श्रंगार किया गया। सियापति रामचंद्र भगवान एवं श्री हनुमंत लला व श्री ब्रह्मचारी जी महाराज के जयकारे से समूचा मंदिर परिसर गूंज उठा।

   आपको बता दें कि, श्री हनुमत भक्त रामआधार श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2073 की 6 जुलाई से अनवरत वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम प्रति वर्ष भक्तों के सहयोग से संपन्न कराया जाता है।

मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता एवम वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी जमुना प्रसाद मिश्र, नंद कुमार मिश्रा, धनंजय मिश्रा, शिवप्रसाद पांडेय, संतप्रसाद पांडेय, नीरज शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, उमाकांत पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि रिंकू वर्मा, राम अनुज श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, विक्रम टेलर, राजकुमार शर्मा, संजय मिश्रा, मंशाराम, रेखा, डाली, यशी, निशी, मोनी आदि के संयोजन में मंदिर में ढोलक व मजीरे के बीच सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया।

    सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद पुजारी अशोक मिश्रा द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कराया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्री हनुमंत लला के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद की कामना की। 

  मंदिर में प्रधान प्रतिनिधि रिंकू वर्मा के सहयोग से पुजारी अशोक मिश्रा द्वारा छोला चावल प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने शाम 6:00 बजे तक मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर श्री हनुमंत लला से परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। माली मंशाराम द्वारा मंदिर का फूल मालाओं से भव्य सजावट किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ