शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के हलोर गांव की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निरस्त की गई दुकान का बचा माल आगामी 16 जुलाई 2021 को नीलाम किया जाएगा। इसके लिए उन व्यापारियों को नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिनके पास जीएसटी पंजीयन और टेन नंबर मौजूद हो।
आपको बता दें कि, हलोर की उचित दर की दुकान के विक्रेता के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने जैसे आरोपों को लेकर शिकायत की गई थी। जांचोपरांत शिकायतें सही पाए जाने पर दुकान निरस्त कर दी गई थी, तथा दुकान में मौजूद 135.5 कुंतल गेहूं जो 271 बोरियों में रखा हुआ था। इसके साथ साथ 218 बोरियों में रखा गया चावल 109 कुंतल तथा 720 लीटर मिट्टी का तेल अपने कब्जे में ले लिया था।
उप जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी द्वारा अनुमति दे दिए जाने के बाद यह समस्त स्टाक की नीलामी आगामी 16 जुलाई 2021 को की जाएगी। इच्छुक व्यापारी जिनके पास जीएसटी पंजीयन एवं टेन नंबर मौजूद है, वह लोग नीलामी में भाग ले सकते हैं। सभी व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ