रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फोन पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले दो अभियुक्तों को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विगत 6 जुलाई को कस्बा निवासी एक सर्राफा व्यवसाई ने महराजगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया था कि, 4 जुलाई 21 की रात में समय लगभग 8:37 बजे 9517291033 मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काल की गई थी, जिसमें धमकी देते हुए 50 लाख रुपए फिरौती के रूप में की मांग की गई थी। 

    आपको बता दें कि, पीड़ित सराफा व्यवसाई अरुण सोनी की तहरीर पर थाना महराजगंज पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा संख्या 173/2021 धारा 384 अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अज्ञात अभियुक्त के बारे में जानकारी करके शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सर्विलांस व एसओजी तथा थाना महराजगंज की पुलिस टीमों का गठित करके लगाया गया था। जिसके अंतर्गत उक्त मोबाइल नंबर को सर्विलांस की मदद से जानकारी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर 12 जुलाई 21 को थाना महराजगंज व सर्विलांस एसओजी पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तगण रतन रस्तोगी पुत्र नीलकमल रस्तोगी निवासी वार्ड संख्या 6 कस्बा व थाना महराजगंज रायबरेली तथा दूसरा अभियुक्त अभिषेक उर्फ कुनाल पुत्र सुशील निवासी वार्ड नंबर 8 प्रकाश नगर कस्बा व थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के शिवगढ़ मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनकी जामा तलाशी में एक अदद मोबाइल खरीद की रसीद घटना में प्रयुक्त मोबाइल की 2 अदद मोबाइल फोन, एक अदद क्रेडिट कार्ड, एक अदद डेबिट कार्ड, एक अदद डीएल, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद तमंचा, व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर रतन रस्तोगी की जामा तलाशी में बरामद किया है।

    जिसके विरुद्ध महराजगंज थाने में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बारी-बारी अलग-अलग व एक साथ गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि, उन लोगों ने यूट्यूब पर रंगदारी मांगने के संबंध में जानकारी के लिए कुछ वीडियो देखे थे। जिनके आधार पर उन दोनो लोगों ने आर्थिक तंगी के चलते रूपयों की जरूरत के कारण व्यापारियों से रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

     4 जुलाई 2021 को महराजगंज कस्बा निवासी एक सर्राफा व्यवसाई से फोन करके उन लोगों ने धमकी देते हुए 50 लाख रुपयों की मांग की थी, तथा 5 जुलाई 2021 को दोनों अभियुक्तों ने निगोहा के व्यापारी से भी 20लाख की मांग की थी।

   अभी तो नहीं बताया कि, जब उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि, थाना महराजगंज पर उनके द्वारा मांगे गए 50 लाख रूपयों के संबंध में मुकदमा लिखा गया है, तो उन लोगों ने मोबाइल व सिम को तोड़ कर फेंक दिया था।

     पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के खरीद की रसीद बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार इन अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी है। जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत था, गिरफ्तार करने वाली टीम में महराजगंज कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह व पुलिस सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ