सलमा के बैंक खाते से जालसाजो ने उड़ाए एक लाख 6 हजार रुपए मामला पहुंचा कोतवाली।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अज्ञात जालसाजो द्वारा महराजगंज के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में स्थित एक बचत खाते से कई किस्तों में 106.500 रुपए उड़ा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी महिला खाताधारक द्वारा एक ओर जहां जालसाजों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है, तो वहीं महिला ने बैंक कर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव जिहवा की रहने वाली महिला सलमा पत्नी मोहम्मद रईस ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा महराजगंज में उसका बचत खाता जिसका खाता नंबर 0056100002084 है। जिसमें लगभग 1 लाख ₹7000 जमा था। सलमा का आरोप है कि, उसने कई बार बैंक जाकर कर्मचारियों से आग्रह किया कि, बैंक में जमा पैसा उसकी पासबुक पर अंकित कर दें। लेकिन बैंक कर्मियों ने हर बार उसकी बात को टाल दिया।

    इसके उपरांत पीड़िता के पति मोहम्मद रईस हाल ही में मुंबई से वापस घर लौटे हैं, और बिटिया की शादी करने के सिलसिले में उन्होंने बैंक चलकर बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसा निकालने की बात कही। इसके बाद बैंक पहुंचने पर जब विक्डाल भरा गया तो बैंक कर्मियों ने बताया कि, उनके खाते में महज ₹500 ही शेष बचे हैं। इसके अलावा जानकारी करने पर पता चला कि, 11 फरवरी 2021 को ₹25000 तथा 12 फरवरी को भी ₹25000 वहीं 15 फरवरी को भी ₹25000 तथा 17 फरवरी को ₹31500 यानी कुल एक लाख 6 हजार 500 रुपए खाते से उड़ा दिए गए।

   खाताधारक महिला का यह भी कहना है कि, एटीएम कार्ड हमेशा उसके पास रहा है, न तो उसने किसी को कार्ड दिया और न ही कार्ड के संबंध में कोई जानकारी लीक की।

   आपको यह भी बता दें कि, खातों से पैसा उड़ाने की कई घटनाएं महराजगंज में घटित हो चुकी हैं। अब पीड़ित परिवार के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि, बिटिया की शादी जो तय है वह कैसे करेंगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि, अगर बैंक कर्मियों ने खाते का बैलेंस उनकी पासबुक पर अंकित कर दिया गया होता, तो शायद यह घटना घटित न होती, यदि घटित भी होती तो तत्काल उन्हें पता चल जाता। मामले में कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ