सार............
यूपी के संभल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटी ने अपने पिता को इसलिए मार दिया कि, वह उसके प्रेमी के साथ शादी की सहमति नहीं दे रहा था।
विस्तार........
रजपुरा/संभल: उ0 प्र0 के संभल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कातिल बनी युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता का कसूर सिर्फ इतना ही था कि, उसने बेटी के प्रेमी से शादी करने एवं प्रेमी के नाम जमीन कराने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद बेटी ने अपने पिता की जान लेकर अपना बदला लिया है। पुलिस ने इस मामले में कातिल बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरी घटना से पर्दा उठाया है।
आपको बता दें कि, संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि, रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुटेना में बीते 19 जुलाई को हरपाल सिंह की खेत में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पूरे मामले की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि, हरपाल सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही अपनी बेटी प्रीती ने अपने कथित प्रेमी धर्मेंद्र के साथ मिलकर की थी।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि, दरअसल प्रीति और धर्मेंद्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था, और दोनों ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन मृतक हरपाल ने शादी का विरोध किया, किंतु प्रीति अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। यही नहीं प्रीति का कथित प्रेमी धर्मेंद्र शादी में 10 बीघा जमीन अपने नाम कराना चाहता था, मगर जब हरपाल ने शादी करने और जमीन नाम कराने से इंकार कर दिया, तो योजनाबद्ध तरीके से घटना वाले दिन प्रीती ने अपने प्रेमी धर्मेंद्र एवं उसके साथी गौरव के साथ षड्यंत्र रच कर पहले पिता को शराब पिलवाई और फिर उसके बाद हरपाल की हत्या करवा दी थी।
इस मामले में पुलिस ने प्रीति और उसके कथित प्रेमी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। जबकि एक अन्य आरोपी गौरव अभी पुलिस की पकड़ से फरार है, जिसका पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

1 टिप्पणियाँ
So Sad
जवाब देंहटाएं