शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: बढते प्रदुषण एवं धटती हरियाली को रोकना समय की आवश्यता होने के साथ ही भविष्य की जरूरत भी है। गांव कस्बा शहर सुंदर बने, स्वच्छ बने एवं पर्यावरणीय संतुलन को बनाये रखने के लिये बारिश के मौसम में प्रति वर्ष ग्रामीण, कस्बों एवं शहर में पौधारोपण अभियान चलाकर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रो में पौधे लगायें। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के अभियान में लोग अपने ऑगन में एक पौधा अवश्य लगाने की अपील करते हुये भाजपा नेता अतुल सिंह ने पौधारोपण कर लोगों को यह संदेश दिया है।
आपको बता दें कि, अभियान के तहत लोगो के सामूहिक प्रयास के द्वारा गड्डा खोदकर पौधारोपण किया, साथ ही पौधे की सुरक्षा के लिये ट्री गार्ड लगाकर एक व्यक्ति को पौधे को नियमित सिंचने की जिम्मेदारी दी। ताकि सामूहिक प्रयासो से लगाया हुआ नन्हा सा पौधा एक वटवृक्ष बनकर लोगो को छाया के साथ-साथ शुद्व पर्यावरण भी मिल सके। भाजपा नेता अतुल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के लिये आमजन से पौधारोपण की अपील भी की। आपको यह भी बता दें कि, पौधरोपण अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर ब्लॉक के शंकरपुर, सिद्धौर, उड़वा, हेवतहा नेवढ़िया, दौलतपुर, सिंघापुर भटौली, चाँदमऊ आदि गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी, और पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, रामदत पांडे, युवा नेता दीपू सिंह, अरुण सिंह, सनी सिंह, क्रांति यादव, शुभम सिंह, रवीन्द्र सिंह, ओमप्रकाश मौर्या, जितेन्द्र सिंह, अनिल यादव, अजय गौतम,इन्द्र देव पटेल, राकेश चौधरी, मनोज मिश्रा, पंकज सरोज, पप्पू मिश्रा, पप्पू मंसूरी, मुकेश पाल आदि लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ