सावन में भी नियम सख्त, जल नहीं चढ़ा सकते शिव भक्त।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: कोविड-19 का सहारा लेकर प्रशासन द्वारा क्षेत्र के ऐतिहासिक भवरेश्वर मंदिर में जिस तरह चौबंद व्यवस्था की गई वह क्षेत्र में निंदा का विषय बनी हुई है। उपजिलाधिकारी सविता यादव के आदेशानुसार सावन में लगने वाले मेले को जहां प्रतिबंधित कर दिया गया है, वही दर्शनों पर भी रोक लगा दी गई है। मंदिर के दोनों और सड़कों पर पुलिस का पहरा है। किसी को भी मंदिर में आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

    मंदिर के दरवाजे पूरी तरह लॉक कर दिए गए है। अगर कोई श्रद्धालु किसी तरह वहां पहुंच भी जाता है, तो उसे मंदिर की सीढ़ियों पर ही जल चढ़ाकर वापस लौटना पड़ता है, जबकि इसके विपरीत क्षेत्र के अन्य मंदिर जैसे कन्जेश्वर झारखंडेश्वर व अन्य छोटे मंदिरों में ना कोई सुरक्षा व्यवस्था की, और ना ही किसी प्रकार के रोक टोक है, भक्तों श्रद्धालुओं को इन मंदिरों में पूजा अर्चना कर संतोष करना पड़ रहा है।

    प्रशासन की इस सख्ती पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के नेता रंजन मिश्र, अवधेश चौधरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री चन्दकिशोर आजाद आदि ने तंज कसते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस में लाखों की भीड़ इकट्ठा कर अपना वोट बैंक का काम करते हैं, तो वहां पर कोरोनावायरस नहीं है। हिंदू वाद का नारा देने वाली यह सरकार सावन के पवित्र मौके पर हिंदुओं को उनके आराध्य तक नहीं पहुंचने दे रही हैं। हिंदू समाज स्वयं देख रहा है कि, यह सरकार धर्म के प्रति कितनी जिम्मेदार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ