शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के ओथी गांव में प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में भारी गड़बड़ी बरतने का आरोप लगाया गया है। मामले में गांव के युवा समाजसेवी भाजपा नेता जगदीश प्रसाद लोधी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि, जिन जिन लोगों को आवास वितरित किए गए हैं, उनकी जांच करा कर अपात्र लोगों के आवास निरस्त करा दे, पात्र लोगों को ही आवास दिलाए जाएं।
आपको बता दें कि, युवा नेता ने जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया कि, वर्तमान समय में लगभग एक दर्जन लोगों को आवासों का आवंटन किया गया है। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास पहले से पक्के मकान बने हुए हैं, तो कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने चरागाह पर कब्जा करके वहां आवास बनाना शुरू कर दिया है। जबकि गांव में दर्जनों ऐसे पात्र लोग हैं, जिनके लिए रहने को मात्र छप्पर और कच्ची दीवार ही उपलब्ध है।
आरोप है कि, फर्जीवाड़ा करके अधिकारियों को गुमराह कर आवास आवंटन कराया गया। भाजपा नेता ने मांग की है कि, गहराई से आवास आवंटन की जांच कराई जाए, तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।



1 टिप्पणियाँ
Hh
जवाब देंहटाएं