मजिस्ट्रीरियल जांच सम्बन्धी साक्ष्य/बयान 5 अगस्त तक दें।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: जिला मजिस्ट्रेट वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार विगत माह 13 मई 2021 को समय 22ः30 बजे विनय कुमार पुत्र लाला सोनकर निवासी सर्राफा मण्डी लालगंज जनपद रायबरेली की निजी बस प्रयागराज क्षेत्र लालगंज डिपो का वाहन संख्या यू0पी0 72एटी/0664 से दुर्घटना से मृत्यु/घायल हो जाने की घटना हुई थी। 

   आपको बता दें कि, घटित घटना की मजिस्ट्रियल जांच उपजिला मजिस्ट्रेट लालगंज विजय कुमार द्वारा की जा रही है। उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य/बयान अथवा कोई जानकारी देनी हो, तो वह उपजिला मजिस्ट्रेट लालगंज के कार्यालय में 05 अगस्त 2021 तक के मध्य अवकाश दिनों को छोड़कर कार्यदिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ