सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया राजा राकेश प्रताप सिंह का 65 वां जन्मदिन।। Raebareli news ।।

सार..............

●राजा राकेश प्रताप सिंह के 65 वें जन्मदिवस पर सोशल मीडिया से लेकर टेलीफोन पर बधाई देने का दौर जारी।

●राजा राकेश प्रताप सिंह रायबरेली के सबसे लोकप्रिय नेता हैं-पूर्व विधायक राजाराम त्यागी।

●मिलनसार मृदुभाषी और सहज स्वभाव के धनी राकेश प्रताप सिंह गरीबों, पीड़ितों, शोषितो और सर्व समाज के सर्वमान्य नेता है-पूर्व विधायक राजाराम त्यागी। 

●पूर्व प्रमुख महराजगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह ने राजा राकेश प्रताप सिंह को दी उनके 65 वें जन्मदिन की बधाई, और कहा कि, आज की राजनीति में उनके जैसे व्यक्तित्व के लोगों की महती आवश्यकता है। 

●पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने पूर्व एमएलसी श्री सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि, उनमें वह क्षमता है कि, वह पूरे जिले को साथ लेकर स्वस्थ व स्वच्छ परंपराओं की राजनीति करते हैं। 

विस्तार.........

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के 65वें जन्म दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने एक कार्यक्रम कर उनका जन्म दिवस मनाया, और उनके दीर्घायु होने की कामना की। महराजगंज के वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर में विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक राजाराम त्यागी के संयोजकतव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिस्सा लिया, और केक काटकर जन्म दिवस मनाया।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर पूर्व विधायक श्री त्यागी ने कहा कि, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह जनपद रायबरेली के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने 12 साल तक भाजपा के एमएलसी के रूप में पूरे जिले का समग्र विकास किया है। उनके व्यक्तित्व का ही प्रमाण यह है कि, एमएलसी जैसे पद को एक नई ऊंचाई और नई पहचान मिली, और आम लोगों ने जाना कि, एमएलसी का पद भी कोई पद होता है। उन्होंने यह भी कहा कि, मिलनसार मृदुभाषी और सहज स्वभाव के धनी राकेश प्रताप सिंह गरीबों, पीड़ितों, शोषितो और सर्व समाज के सर्वमान्य नेता है। वह उनकी स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

     कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व एमएलसी की भूरि भूरि सराहना करते हुए कहा कि, आज की राजनीति में उनके जैसे व्यक्तित्व के लोगों की महती आवश्यकता है। उन्होंने भी राजा राकेश प्रताप सिंह को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके आगामी स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने पूर्व एमएलसी श्री सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि, उनमें वह क्षमता है कि, वह पूरे जिले को साथ लेकर स्वस्थ व स्वच्छ परंपराओं की राजनीति करते हैं। 

    कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान हरदोई आलोक चौधरी, असनी ग्राम प्रधान दिलीप चौधरी, हसनपुर ग्राम प्रधान केशव चौधरी, अग्रणी व्यवसाई व समाजसेवी शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू, सुल्तानपुर ग्राम प्रधान संतलाल लोधी, कुबना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह सहित कई ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा समाज के तमाम वरिष्ठ नागरिकों प्रेम शंकर मिश्रा, श्यामू सिंह, दिलीप सिंह, भारत सिंह, चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, मनोज कुमार नाई, गंगाराम पासी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने राजा राकेश प्रताप सिंह के दीर्घायु होने की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ