●वन विभाग ने गरीब के आशियाने पर चलाया बुलडोजर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया तहसील मुख्यालय का घेराव।
●गरीब के आशियाने पर चला वन विभाग का बुलडोजर गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील का घेराव कर जमकर की नारेबाजी।
शिवाकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के करमगंज मजरे राघवपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज तहसील मुख्यालय पहुंचकर वन विभाग पर गांव सभा द्वारा आवंटित कॉलोनियों को जबरन जेसीबी मशीन से गिरवाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सविता यादव को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह यादव उर्फ राजू की अगवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि, विधवा महिला तारावती पत्नी नन्हा व कृष्णावती पत्नी स्वर्गीय गब्बर का निर्माण कार्य चल रहा था, जो लगभग पूरा होने वाला था। सिर्फ छत पड़नी बाकी थी। जिसको वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा जेसीबी से गिरवा दिया गया है। जबकि उक्त भूमि पर पूर्वजों के समय से कब्जा व दखल आजादी के पूर्व से चला रहा है।
खबर का वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।उसी भूमि पर विधवा महिलाएं सरकारी आवास का निर्माण कार्य करवा रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि, पुरानी आबादी के अंदर 70 से 80 वर्षों से कब्जा व दखल चला रहा है, और उसी स्थान पर आवास का निर्माण करवा रही थी। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार रिचा सिंह को सौंपते हुए गिराए गए सरकारी आवासों में जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले में तहसीलदार रिचा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, शिकायत मिला है, जांच के दौरान पाए गए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ