महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने महराजगंज ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को एक विशेष कार्यक्रम में अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया, और सब को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, हर गांव सभा के अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचे हर घर में सुख और समृद्धि हो, इसके लिए सभी लोग मिल जुल कर काम करें, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।
आपको बता दें कि, ब्लॉक सभागार में बीडीसी और ग्राम प्रधानों की भारी मौजूदगी के बीच विधायक ने घोषणा की है कि, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को व ग्राम प्रधानों को वह अपनी ओर से एक-एक सोलर लाइट अपनी विधायक निधि से प्रदान कर रहे हैं। जिसे क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान जहां चाहेंगे वहां लगाया जाएगा।विधायक ने कहा कि, मोदी और योगी सरकार ने अपना सारा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगा रखा है। नए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि, वह सबका साथ सबका विश्वास लेकर सबका विकास करेंगे। विकास के हर कार्य में उनकी जहां जरूरत होगी, वह सहयोग देने के लिए पूरी तन्मयता से काम करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी सभी बीडीसी सदस्यों ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए घोषणा की है कि, उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मोदी और योगी राज में जनप्रतिनिधि निर्भय होकर जनता की सेवा करें।इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप चौधरी उर्फ दीपू ने आए हुए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि, नई टीम नई ऊर्जा के साथ मिलजुल कर विकास का नया इतिहास लिखेंगे। कार्यक्रम में विधायक की पत्नी सरोज रावत के अलावा ब्लाक प्रमुख राजकुमार पासी, भाजपा नेता शरद सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ दद्दू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, भाजपा नेत्री शक्ति रस्तोगी, जगत मिश्रा, सोनू पंडित सहित बड़ी तादाद में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे। विधायक ने सभी का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किय।

0 टिप्पणियाँ